टीवी का मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला हैं। मिली जानकारी के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी के निर्माता अपने शो के नए सीजन की तैयारी में लग गए हैं। इस बार शो के निर्माता साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की अदाकारा कृति खरबंदा को शो में शामिल करने का विचार कर रहे हैं।
पिछली बार की तरह इस बार भी डायरेक्टर रोहित शेट्टी प्रतियोगियों से खतरनाक स्टंट्स करवाते दिखेंगे। सूत्रों के अनुसार, शो के निमार्ताओं ने सेलेब्रिटीज को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। जो नाम अभी तक शो के लिए सामने आ रहे हैं, उनमें ये हैं मोहब्बतें से लोगों के बीच लोकप्रिय हुए करण पटेल का नाम सामने आया है। उनके अलावा साथ निभाना साथिया की अदाकारा देवलीना भट्टाचार्य भी शो का हिस्सा बन सकती हैं।
सूत्र ने जानकारी दी है कि देवलीना खुद भी इस शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। इन दोनों के अलावा भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत का नाम भी सामने आ रहा है। श्रीसंत इससे पहले झलक दिखला जा में भी हिस्सा ले चुके हैं। यही नहीं बल्कि एक्स बिग बॉस प्रतियोगी मंदाना करीमी भी इस शो में नजर आ सकती हैं।
मंदाना के साथ-साथ बॉलीवुड अदाकारा कृति खरबंदा का नाम भी खतरों के खिलाड़ी के लिए सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार शो के निमार्ताओं ने कृति को शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत बड़ी राशि आॅफर की है। इन सभी कलाकारों के साथ-साथ करण टेक्कर, कविता कौशिक, अर्शी खान, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी भी शो का हिस्सा बन सकते हैं।