26 Apr 2024, 14:43:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी एक्टर विशाल करवाल का विदेशी मॉडल के साथ वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2017 11:52AM | Updated Date: Aug 31 2017 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। एक्टर विशाल करवाल सीरियल 'द्वारिकाधीश- भगवान श्री कृष्णा' में नजर आ रहे हैं। विशाल पिछले कई दिनों से खबरों का हिस्सा बने हुए हैं। हाल ही में एक विदेशी मॉडल ने उन्हें अपना बॉयफ्रेंड बताया है और उसने अपने इंस्टा अकाउंट पर बेडरूम का एक वीडियो भी शेयर किया है।
 
बता दें कि गेब्बी वेस्ता नाम की इस इंडोनेशि‍यन मॉडल ने एक बेडरूम वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो खुद नजर नहीं आ रही लेकिन उसमें विशाल दिख रहे हैं। उसने अपनी भाषा में एक काफी लंबा मैसेज भी लिखा है। इस मॉडल का कहना है कि वह पिछले दो साल से विशाल के साथ रिलेशनशिप में है।इस वीडियो को लेकर विशाल का कहना है कि पिछले हफ्ते वह इंडोनेशिया में ही थे. इंडिया आने के बाद उन्हें इस खबर का पता चला जो पूरी तरह गलत है. विशाल का कहना है कि उनके एक इंडोनेशियन फ्रेंड ने उन्हें इस वीडियो के बारे में बताया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »