27 Apr 2024, 09:22:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

स्पेन हमले के दौरान फ्रीजर में छिप गई थी ये एक्ट्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 1:09PM | Updated Date: Aug 19 2017 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्सिलोना। गुरुवार को स्पेन के बार्सिलोना में हुए आतंकी हमले के दौरान वहां घूमने गई लंदन की भारतीय मूल की अभिनेत्री लैला रूआस ने होटल के फ्रीजर में छिपकर अपनी जान बचाई। 46 साल की लैला रूआस अपनी 10 साल की छोटी बेटी इनेज खान के साथ छुट्टियां मनाने आईं थी। हमले के दौरान उन्होंने अपने छिपने की जगह से ट्वीट किया। 

जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमले के बीच एक रेस्तरां के फ्रीजर में छिपी हुई हूं। इतनी तेजी से चीजें हुईं। यहां हर किसी के सुरक्षित होने की दुआ कर रही हूं। अभी-अभी गोलियों की आवाज सुनी। पुलिस किसी की तलाश में सड़कों पर दौड़ रही है। लैला ने इस हादसे का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें आसमान पर हेलीकॉप्टर उड़ते दिख रहे हैं।गौरतलब है कि स्‍पेन के बार्सिलोना में पैदल यात्रियों को वाहन से कुचल डाला गया जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग जख्मी हो गए।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »