26 Apr 2024, 17:19:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'जोधा' बनी मां सबसे पहले बेटे को लेकर पहुंची मंदिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 12:34PM | Updated Date: Aug 13 2017 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीवी शो  'जोधा-अकबर' में जोधा का किरदार निभाने वाली परिधि शर्मा मां बन चुकी हैं और अब काफी चेंज भी नजर आ रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, जिनमें परिधि अपने बेटे और परिवार के साथ मंदिर में नजर आ रही हैं। इन फोटो को परिधि शर्मा के फैन पेज पर शेयर किया गया है। बता दें कि इंदौर में जन्मी और पली-बढ़ीं परिधि ने साल 2011 में अहमदाबाद के रहने वाले एक बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से अरेंज मैरेज की है।
 
परिधि को अक्‍सर उनके शो 'जोधा अकबर' के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर आप इसे उनका पहला शो समझते हैं तो बता दे कि यह सही नहीं है, इससे पहले भी वह दो टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। परिधि साल 2009 में पहली बार 'तेरे मेरे सपने' में मीरा/रानी का किरदार निभाते नजर आई थीं. इसके बाद वह 2011 में शुरू हुए पॉपुलर शो 'रुक जाना नहीं' में लीड कैरेक्टर सांची (पूजा शर्मा) की सहेली महक के किरदार में खूब पसंद की गई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »