08 May 2024, 06:22:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

एक महीने से जेल में बंद है इस फेमस एक्टर की पत्नी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 12:09PM | Updated Date: Aug 11 2017 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी', 'दिल दे के देखो' जैसे कई टीवी सीरियल्‍स में नजर आ चुके एक्‍टर अमित टंडन और उनकी पत्‍नी के अलग होने की खबरे हाल ही में सामने आईं। लेकिन खुलासा हुआ है कि इस टीवी एक्‍टर की डॉक्टर पत्‍नी दुबई की जेल में बंद है। अमित टंडन की वाइफ रुबी एक डर्मटॉलॉजिस्‍ट हैं और उन्‍हें एक मामले में दुबई पुलिस ने पकड़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुबी पर सरकारी अधिकारियों के साथ भद्दा व्‍यवहार करने का आरोप लगा गया है। खबर है कि रुबी ने इन अधिकारियों को धमकी भी दी थी। खबर के अनुसार जेल में बंद रुबी की जमानत की अर्जी भी खारिज की जा चुकी है।
 
जानकारी के अनुसार अमित टंडन कुछ समय पहले रुबी की मदद के लिए दुबई भी गए थे। अमित टंडन सबसे पहले इंडियन आइडल सीजन 1 से चर्चा में आए थे। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल जैसे 'ये हैं मोहब्बतें', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'अदालत सीजन 2', 'कैसा ये प्यार है', 'जरा नचके दिखा' जैसे टीवी शोज और रिएलिटी शोज में नजर आ चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »