27 Apr 2024, 08:40:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

विदेश में इस एक्टर के साथ हुई लूटपाट, फोन भी ले गए लुटेरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2017 1:12PM | Updated Date: Jul 4 2017 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। माई राजा फेम एक्टर रवि दूबे के साथ विदेश में लूटपाट हुई है। लुटेरे उनका फोन भी अपने साथ ले गए। बाद में उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी दी। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 8 की शूटिंग के लिए रवि पिछले कुछ समय से स्पेन में हैं। रवि ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया- पिछली रात को लूटपाट हुई फोन चोरी हो गया।
 
यह घटना बार्सिलोना में मेरे साथ हुई। अगर कुछ बहुत जरूरी हो तो सरगुन से कॉन्टैक्ट करें। बता दें कि रवि दूबे अपनी एक्टर वाइफ सरगुन मेहता और दोस्तों रित्विक धनंजानी और करण वाही के साथ शूट से ब्रेक लेकर घूमने निकले थे, लेकिन जब उनके साथ यह घटना हुई तब वह अकेले थे। इससे पहले के अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि सरगुन मुंबई चली गई हैं तो मैं सोलो ट्रिप पर हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »