27 Apr 2024, 09:51:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

ट्रोल करने वालों को दिव्यांका ने दिया ऐसा करारा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2017 11:12AM | Updated Date: Jun 20 2017 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘नच बलिए’ सीजन 8 का खिताब जीतने के लिए छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ियों दिव्यांका-विवेक, मोहित-सनाया और शोएब-दीपिका की बीच मुकाबला होगा। सोशल मीडिया पर दिव्यांका-विवेक की जोड़ी के फिनाले में पहुंचने पर दिव्यांका को ट्रोल किया जा रहा है। एक ट्विटर यूजर ने दिव्यांका को ट्वीट करते हुए लिखा, मैंने एक रिपोर्ट में सुना है कि दिव्यांका ने खुद को नच बलिए का विजेता नहीं बनाए जाने पर स्टार प्लस के शो ‘ये है मोहब्बतें’ को छोड़ने की धमकी दी है। 
 
दिव्यांका ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, यह उन सभी के लिए जो कि अफवाहों पर ध्यान देते हैं। मैं विजेता बनू या नहीं बनू, लेकिन मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं। लॉन्ग लिव ‘ये है मोहब्बतें’।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »