26 Apr 2024, 23:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है : सुनील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 10:27AM | Updated Date: Apr 26 2017 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा से हुए विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने पहली बार शो छोड़ने को लेकर अपनी बात सामने रखी है। सुनील ने साफ कर दिया है कि अब वो फिर से कभी इस शो का हिस्सा नहीं होंगे।

एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा है, उन्हें कपिल शर्मा के शो को छोड़ने पर कोई पछतावा नहीं है। सुनील का कहना है कि ये शो छोड़ने के बाद उनकी मां उनसे नहीं पूछती हैं कि वो काम पर क्यों नहीं जा रहे हैं।

सुनील ने बताया है कि वो लंबे समय से लगातार काम कर रहे थे। ऐसे में इस ब्रेक के दौरान उन्हें कुछ अलग सोचने का मौका मिला है। सुनील ने कहा कि वो अब लाइव शो कर रहे हैं और ऐसा करना एक अलग और मजेदार अनुभव है।

सुनील से जब पूछा गया कि आपको शो के 100वें एपिसोड का हिस्सा नहीं बन पाने का दुख है, तो सुनील ने जवाब में कहा कि वो शो के 92वें एपिसोड का हिस्सा रहे हैं और इसका हिस्सा बनने के लिए वो हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे।

साथ ही सुनील ने कहा कि अगर सचिन सिर्फ 100 रन बनाने के बारे में सोचते तो वो कभी महान खिलाड़ी नहीं बन पाते। सुनील ने बताया है कि अभी सोनी के साथ कॉन्ट्रेक्ट के चलते वो कहीं नहीं जा सकते।

जैसे ही ये कॉन्ट्रेक्ट पूरा हो जाएगा वो आगे के बारे में जानकारी देंगे। करीब महीनाभर पहले फ्लाइट में कपिल और सुनील ग्रोवर का झगड़ा हो गया था। खबरें थीं कि कपिल ने नशे में सुनील पर जूता फेंका था। इससे नाराज सुनील ने कपिल के शो को छोड़ दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »