09 May 2024, 02:27:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कमाई के मामले में कपिल शर्मा से पीछे नहीं हैं सुनील ग्रोवर!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 10:25AM | Updated Date: Mar 29 2017 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े के कारण सुर्खियों में हैं. हालांकि, ताजा खबरों की मानें तो दोनों ने फिर से एक साथ काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि ना सिर्फ पॉपुलरिटी बल्कि कमाई के मामले में भी सुनील ग्रोवर कपिल से ज्यादा पीछे नहीं है।
 
पिछले साल फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कॉमेडियन की लिस्ट में कपिल 11 वें नंबर पर थे। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक कपिल शर्मा की सलाना कमाई करीब 30 करोड़ है। वहीं बिजनेस वर्ल्ड मैगजीन की मानें तो सुनील कमाई के मामले में कपिल के बराबर ही हैं और उनकी सलाना कमाई भी करीब 30 करोड़ है।
 
बिजनेस वर्ल्ड की खबर के मुताबिक कपिल अपने एक शो के लिए करीब 55 से 90 लाख रुपए तक चॉर्ज करते हैं। वहीं सुनील अपने एक शो के लिए 5-7 लाख रुपए चॉर्ज करते हैं, जबकि किसी फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए सुनील 10 से 12 लाख रुपए फीस लेते हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा इन दिनों हॉट टॉपिक बना हुआ है। 
 
हर रोज इस झगड़े में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। कोई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है तो कहीं ऐसी ये बातें हो रही हैं कि सुनील और कपिल में सुलह हो चुकी है। खबरें तो ऐसी भी हैं कि ये दोनों कॉमेडियन अप्रैल फूल बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि इनके शो को अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही इसलिए ये सब प्लांट किया गया है।
 
अब इन खबरों की पूरी सच्चाई आने में वक़्त लगे, लेकिन एक बात तो तय है कि ये दोनों एक-दूसरे पूरक हैं और साथ नहीं रहे तो शो का शानदार तरीके से चल पाना बहुत मुश्किल है। ये बात कपिल को भी पता है तभी तो उन्होंने सुनील से खुद ही माफी मांग ली। अब हम आपको यहां पांच वजहें बता रहें है जो दिखाते हैं कि सनील ग्रोवर के बिना कपिल शर्मा के शो के चलने की संभावनाए कितनी कम हो जाती हैं- सुनील ग्रोवर के सभी किरदार लोगों को पसंद आए हैं।
 
द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी का किरदार निभाते हैं। ये शो कपिल शर्मा के नाम पर जरूर है लेकिन डॉ. मशहूर गुलाटी इतने पसंदीदा हैं कि अगर वो शो में नहीं होते तो दर्शकों को बोझिल लगने लगता है। डॉ. मशहूर गुलाटी के कैरेक्टर में सुनील इस कदर घुस चुके हैं कि दर्शकों को उनका इंतजार रहता है।
 
डॉ. मशहूर गुलाटी के कैरेक्टर का फनी अंदाज लोगों को भाता है तभी तो शाहरूख खान के गेरूआ गाने पर डांस हो या फिर ऐश्वर्या राय के साथ प्यार का इजहार आज भी ये सभी एपिसोड यादगार हैं। सिर्फ ये दो ही नहीं इसकैरेक्टर ने जब भी सेलेब्स के लिए कुछ खास किया है तो लोगों ने उसे खूब सराहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »