27 Apr 2024, 08:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल ने सुनील ग्रोवर को जूते से मारा था, पढ़ें झगड़े की पूरी कहानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2017 11:19AM | Updated Date: Mar 23 2017 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच जारी विवाद का कोई अंत होता नहीं दिख रहा है। कपिल शर्मा की सफाई, सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने और उनके साथ चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा द्वारा शो का बायकॉट किए जाने के बाद द कपिल शर्मा शो के भविष्य को लेकर प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। अब तक कहा जा रहा था कि फ्लाइट में कपिल ने सुनील को गालियां दीं और उन पर हाथ उठाया लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि कपिल शर्मा ने फ्लाइट में सुनील पर जूता भी फेंका था।

कपिल शर्मा नहीं थे होश में
हुआ यूं कि कपिल अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से शो कर इंडिया लौट रहे थे। सभी एयर इंडिया की मेलबर्न-दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में थे। घटना पिछले शुक्रवार की है। हिंदुस्तान टाइम्स ने घटना के वक्त फ्लाइट में मौजूद एक चश्मदीद के हवाले से लिखा है कपिल शर्मा ने व्ह‍िस्की की एक पूरी बोतल ही गटक ली थी।
 
कपिल ने सुनील पर फेंका जूता
जब मैंने खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोगों ने कैसे ले लिया खाना? कपिल इतनी जोर से चिल्ला रहे थे कि वहां मौजूद को-पैसेंजर्स भी इससे डिस्टर्ब थे। चश्मदीद ने बताया- कपिल के चिल्लाने से उनकी टीम के मेंबर इतने सहम गए कि आधा खाना के बाद भी प्लेट क्रू मेंबर को लौटाने लगे। इस दौरान सुनील ने कपिल को शांत करने की कोशिश की। इससे कपिल और भड़क गए और उन्होंने अपना जूता निकाल कर सुनील को मार दिया।

परेशान हो गए थे को- पैसेंजर
इस दौरान तक कई पैसेंजर इतना घबरा गए थे कि उन्हें लगा कोई इमरजेंसी हो गई। इस दौरान कपिल लगातार पंजाबी में गालियां दिए जा रहे थे। इस पर वहां मौजूद क्रू ने कहा- अगर कपिल शांत नहीं हुए थे फ्लाइट लैंडिंग के लिए सिक्युरिटी को बुलाया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »