27 Apr 2024, 10:46:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

छलका सुनील ग्रोवर का दर्द, कपिल से कहा- खुद को भगवान मत मानो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 10:59AM | Updated Date: Mar 21 2017 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कपिल शर्मा के थप्पड़कांड के साइड इफेक्ट अब नजर आने लगे हैं. सुनील ग्रोवर ने कपिल को ट्विटर पर जवाब दिया और कपिल को हिदायत दी है कि वो 'भगवान की तरह' बर्ताव न किया करें। इससे पहले कपिल ने अपने बर्ताव के लिए सुनील ग्रोवर से ट्विटर पर ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।
 
 
 
 
सुनील ग्रोवर ने इस बात का जवाब एक लंबी पोस्ट लिखकर दिया है। इसमें मोटे तौर पर उन्होंने लिखा है कि उनको कपिल के बर्ताव से गहरा धक्का लगा है। उन्होंने कपिल से गुजारिश की है कि वो जानवरों के साथ-साथ इंसानों की भी रेस्टपेक्ट करना शुरू कर दें. सुनील ने लिखा है कि सब आपकी तरह टैलेंटेड और सक्सेसफुल नहीं होते इसलिए उन लोगों की भी इज्जत करें जिनके पास कुछ टैलेंट तो है।
 
सुनील महिलाओं के सामने खुद की बेइज्जती से आहत हैं। सुनील लिखते हैं, 'मुझे ये अहसास कराने के लिए धन्यवाद कि वो आपका शो था और आपके पास किसी को भी बाहर निकालने की ताकत है। आप अपनी  अच्छे होंगे लेकिन भगवान मत बनो। ध्यान रखिए। आपको आपकी सफलता की शुभकामनाएं।'
 
इस पूरे पोस्ट से साबित हो रहा है कि कपिल के थप्पड़ से सुनील कितने नाराज हैं। हालांकि कपिल शर्मा ने भी सार्वजनिक तौर पर सुनील से माफी मांग ली है लेकिन लग रहा है कि इससे सुनील मानने वाले नहीं हैं। अब देखना होगा कि कपिल सुनील को मनाने के लिए कौन सा पैंतरा अपनाते हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »