26 Apr 2024, 08:57:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

छोटे पर्दे के विषय विकसित हुए हैं : पूजा गौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2017 11:23AM | Updated Date: Mar 15 2017 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में प्रतिज्ञा नाम की मजबूत लड़की के किरदार में नजर आ चुकीं टेलीविजन अभिनेत्री और मेजबान पूजा गौर का मानना है कि कुछ वर्षों से छोटे पर्दे के विषय विकसित हुए हैं।
 
टेलीविजन विषयों के बारे में पूजा ने कहा, ‘‘छोटे पर्दे का सर्वश्रेष्ठ हिस्सा यह है कि यह काफी विकसित हुआ है और आगे बढ़ा है। धारावाहिकों के साथ प्रयोग किया जा रहा है।
 
प्रत्येक नेटवर्क कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा है और इस तरह हम आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ हमें अधिक की आवश्यकता है।’’ टीवी की अहमियत आज कल बहुत बढ़ चुकी है और बड़े-बड़े सितारों ने भी न्यूज में रहने के लिए टीवी का इस्तेमाल किया है।
 
बहुत सारे टीवी के स्टार्स बॉलीवुड की फिल्मो में भी डेब्यू कर चुके हैं। अभिनेत्री का कहना है कि ‘‘टेलीविजन पूरी जनता के लिए एक माध्यम है। अधिकतर महिलाएं छोटे पर्दे की दर्शक हैं। हम ‘सास-बहू’ से बच नहीं सकते। यह हमारे समाजिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »