26 Apr 2024, 18:19:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘बिग मेमसाब’ में खास भूमिका में नजर आएंगी अनीता हसनंदानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 10:43AM | Updated Date: Feb 10 2017 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अनीता हसनंदानी जल्द ही घरेलू महिलाओं के लिए डांस रियलिटी शो ‘बिग मेमसाब’ में नजर आएंगी। वह शो में केवल जज के तौर पर ही शामिल नहीं होंगी, बल्कि साथ ही लोकप्रिय गीत ‘काला चश्मा’ पर डांस भी करेंगी।

अनीता ने कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि एक साथ घर और काम संभालना कितना मुश्किल है। ये सभी प्रतिभागी बेहद प्रेरणादायक हैं, जो न केवल शानदार डांस करते हैं, बल्कि बेहद फिट भी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी में डांस के प्रति इतना पैशन होना सराहनीय है। मुझे इस शो का हिस्सा होने पर गर्व है।’’ शो के जजों में करिश्मा तन्ना और संभावना सेठ भी हैं और वे भी शो में अपने डांस का तड़का लगाती नजर आएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »