09 May 2024, 01:06:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

पति विवेक को लालची कहने पर फैन पर भड़की दिव्यांका त्रिपाठी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2016 8:19PM | Updated Date: Nov 19 2016 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते हैं और अपने प्यार भरे पलों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। लेकिन इस बार एक फैन ने कुछ ऐसा किया कि दिव्यंका अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाईं और उस पर भड़क गईं। वैसे उनके इस गुस्से से यह तो साबित हो गया कि वह अपने पति विवेक से बहुत प्यार करती हैं और उनके खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकती हैं।

दरअसल विवेक ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में दिव्यंका के प्रिंस सैमुअल नाम के एक फैन ने कमेंट किया कि विवेक दहिया लालची हैं और उन्होंने केवल प्रसिद्धि और पैसों के लिए दिव्यंका से शादी की है। उसने लिखा कि उसे दिव्यंका के लिए काफी बुरा लगता है।
इस पर दिव्यंका अपना आपा खो बैठीं, उन्होंने इस फैन को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'चुप रहो... जब आप हम दोनों को ठीक से जानते नहीं तो आपको कोई हक नहीं है हमारे बारे में बोलने का। आपके पास कोई और काम नहीं है सिवाय हमारा ध्यान खींचने का. यह हम दोनों का फैसला है और दुनिया को इससे कोई लेना देना नहीं है। खासकर आप दोबारा कभी मेरा नाम मत लेना।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »