26 Apr 2024, 07:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

भरोसा टूटा, दिल टूटा .. गोकुलधाम सोसाइटी के पुरुषों का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2016 11:11AM | Updated Date: Sep 30 2016 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे का रिश्ता होता है और अगर दोनों में से किसी एक का भरोसा अपने जीवनसाथी पर से टूटा तो दिल टूट जाता है। इसी तरह गोकुलधाम सोसाइटी के पुरुषों का दिल टूटने वाला है जब उनको पता चलेगा कि उनकी पत्नियों ने उनका भरोसा तोड़ा है।

दरअसल सभी पुरुष देखना चाहते हैं कि उनकी पत्नियां उनकी बताई हुई बात को मना करने के बाद भी अपनी सखियों को बताती हैं या नहीं, इसलिए सभी पुरुष अपनी पत्नियों को अपने दोस्तों के बारे में एक-एक बात बताते हैं और अपनी पत्नियों से वादा लेते हैं कि यह बात अपनी सखियों को ना बताएं।

मगर ऐसा हो न पाया और किट्टी पार्टी में सभी औरतें अपने पति द्वारा बताई गई बातों को एक-दूसरे से शेयर कर बैठती हैं, जिसे सभी पति सीसीटीवी कैमरे की मदद से देख लेते हैं। बस क्या फिर मच जाता है बवाल।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »