26 Apr 2024, 15:39:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी एक्ट्रेस दिया चोपड़ा रचाएंगी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2016 11:56AM | Updated Date: Sep 28 2016 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जानी मानी टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा की एक्ट्रेस बहन दिया चोपड़ा जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। टीवी सीरियल्स ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ और ‘मिसिस कौशिक की पांच बहुएं’ में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर दिया अपने लंबे समय से पार्टनर रहे रिची मेहता से शादी के बंधन में बंधेंगी। खबरों की मानें तो लंदन बेस्ड रिची मेहता ने दिया को 500 गुलाबों से सजे बुके गिफ्ट करके प्रपोज किया था।

दोनों ने इस साल अप्रैल में सगाई की और अब जल्द शादी रचाने जा रहे हैं। इस शानदार कपल की शादी की तारीख 24 नवबंर तय की गई है। शादी समारोह तीन दिन तक चलेगा। अगर देखा जाए तो साल 2016 टीवी स्टार्स की शादि यों वाला साल रहा है। कई टीवी हस्तियां इस साल शादी के बंधन में बंधे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »