26 Apr 2024, 08:36:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल शर्मा ने की जैकलीन फर्नांडिस से शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2016 4:31PM | Updated Date: Aug 10 2016 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। छोटे पर्दे के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से शादी कर ली है।  कपिल की मां ने भी इस जोडी को आर्शीवाद दे दिया है। दरअसल यह सब कपिल के शो का हिस्सा था। कपिल के शो पर जैकलीन अपनी आगामी फिल्म ए फ्लाइंग जट्ट का प्रमोशन करने पहुंची थी। 
 
जैकलीन के साथ अभिनेता टाइगर श्राफ और फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा भी थे। शो के दौरान कपिल ने जैकलीन से मजाक मजाक में शादी की। शो के दौरान सभी ने काफी मस्ती मजाक किया। कपिल शर्मा ने फेसबुक पर एक फोटो अपलोड की है। 
 
तस्वीर में कपिल और जैकलीन दूल्हा दुल्हन बने हुए बैठे हैं और कपिल की मां उन्हें आर्शीवाद दे रही है। तस्वीर के साथ कपिल ने लिखा हेलो फ्रेंडस.. माफ कीजिए यह एक बिलकुल शॉर्ट नोटिस पर था... आप सभी के साथ जल्द सेलिब्रेट करेंगे... बहुत सारा प्यार। फिल्म ए फ्लाइंग जट्ट 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »