27 Apr 2024, 06:40:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘मे आई कम इन मैडम’ के सेट पर महान रजनीकांत!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2016 12:18PM | Updated Date: Aug 9 2016 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लाइफ ओके का सबसे मजेदार सिटकॉम ‘मे आई कम इन मैडम’ दर्शकों को अपने दिलचस्प अंदाज से मोहित कर रहा है और शो का आगामी एपिसोड और भी दिलचस्प होने वाला है जो आपको जी भर कर हंसने पर मजबूर कर देगा। अब साजन की भूमिका निभा रहे संदीप आनंद एक और परेशानी में फंसने वाले हैं जब वो संजना को झूठ बोलेंगे कि वह सुपरस्टार रजनीकांत को अच्छी तरह जानते हैं।

साजन देखता है कि संजना अपने आदर्श और स्टार रजनीकांत के बारे में बातें कर रही है और उनसे मिलना चाहती हैं। उसे खुश करने के लिए साजन कह देता है कि वह रजनी सर को अच्छी तरह जानता है। इसके बाद चारों तरफ इस बात का शोर हो जाता है कि साजन दक्षिण के सुपरस्टार रजनी सर का दोस्त है और साजन खुद को बड़ी परेशानी में पाता है। साजन के घर के सामने बहुत सारे लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है जो रजनीकांत के फैन हैं और अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाना चाहते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »