27 Apr 2024, 00:58:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधी संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2016 8:23PM | Updated Date: Jul 15 2016 8:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिग बॉस फेम और टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ शादी के बंधन में बंध गई है। संभावना सेठ ने गुरुवार को उनके ब्यॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में बॉलीवुड से तो कोई नहीं था, लेकिन परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे। संभावना मुंबई लौट कर इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को एक खास पार्टी देंगी।

संभावना अपनी शादी में लाल-हरे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। संभावना ने इंस्टाग्राम पर इन खास पलों की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

बता दें कि संभावना और अविनाश के रिश्ते की शुरूआत एक डांस रियलिटी शो में पांच साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढने लगी। संभावना ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ इसी साल फरवरी में अविनाश से सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को एक नए मुकाम पर पहुंचाने का फैसला किया और आखिरकार अब ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

गौरतलब है कि संभावना बॉलीवुड में एक अच्छी डांसर के रूप में जानी जाती हैं। उन्हें बॉलीवुड फिल्म में आखिरी बार वेलकम बैक में देखा गया था। बता दें कि संभावना सेठ भोजपुरी फिल्मों में आइटम डान्स के लिए भी जानी जाती हैं, वहीं उनके ब्यॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी भी एक्टर और डांसर हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »