26 Apr 2024, 12:39:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

शादी से पहले इशिता पहुंची आईसीयू में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2016 11:12AM | Updated Date: Jul 2 2016 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्टार-प्लस के बहुचर्चित शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ की इशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी पहुंच गई हैं आईसीयू में। इस खबर को सुनकर इशिता उर्फ दिव्यांका के फैंस को काफी झटका लग सकता है। लेकिन घबराइए मत! अब ये तो आप सब जानते ही हैं कि दिव्यांका जल्द ही विवेक के साथ शादी करने वाली हैं। इसीलिए शो में यह ट्रैक डाला गया है। 

इसीलिए दिव्यांका की शादी शो में लाएगा जबरदस्त ट्विस्ट, जिसमें इशिता पहुंच जाएंगी सीधे आईसीयू में। रमन बता दें कि इस दौरान इशिता बदमाशों के हमले में बुरी तरह घायल हो जाएगी। जब तक दिव्यांका शो को दोबारा जॉइन नहीं करती, तब तक उसे सीरियल में आईसीयू में भर्ती ही दिखाया जाएगा।

गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक इसी 8 जुलाई को दिव्यांका के होमटाउन में शादी करेंगे। शादी से एक दिन पहले 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी होगी। वहीं शादी के बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले जाएंगे। ये दोनों अपनी शादी के लिए जितने एक्साइटेड हैं उतने ही एक्साइटेड इनके फैंस भी हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »