27 Apr 2024, 06:26:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

प्रेग्नेंट थी प्रत्यूषा, सुसाइट से पहले कराया था अबॉर्शन: डाॅक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2016 11:19AM | Updated Date: Apr 19 2016 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइट केस में एक नया खुलासा हुआ है। जे जे हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि सुसाइट से पहले प्रत्यूषा प्रेग्नेंट थी। डॉक्टरों का मानना है कि 24 साल की प्रत्यूषा ने सुसाइट ने एक दिन पहले ही ऑबशन कराया था। 
 
जेजे हॉस्पिटल में प्रत्यूषा के यूट्रस के टिश्यूज का हिस्टोपैथालॉजिकल एग्जामिनेशन किया गया था। उसी के बाद ये खुलासा हुआ है। एक अंग्रेजी न्यूज पेपर की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यूषा महीने भर या कुछ दिन पहले प्रेग्नेंट हुई थी। यूट्रस में सेकंड्री इंफेक्शन और इंजरी मिली है जो कि मिसकैरिज या ऑबशन के वक्त होती है। 
 
फोरेंसिक सर्जन्स को प्रत्यूषा के यूटरस में सफेद रंग का गाढ़ा फ्लूड मिला था। ये प्रेग्नेंसी की शुरुआती स्टेज की तरफ इशारा करता है। पुलिस सर्जन डॉ. एस. एम. पाटिल ने कुछ दिन पहले मीडिया से बातचीत में कहा था, फ्लूड को हिस्टोपैथालॉजिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है, ताकि ये पता चल सके कि क्या प्रत्यूषा प्रेग्नेंट थीं। जेजे हॉस्पिटल की रिपोर्ट इसी पर बेस्ड है।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि हमारे लिए ये पता लगाना मुश्किल है कि इस अजन्में बच्चे का पिता कौन था। क्‍योंकि टिश्यूज मौजूद नहीं है या हटाए गए है। ऐसे हालत में डीएनए टेस्ट करना चुनौतिपुर्ण होगा। 
 
बता दें कि टीवी सीरियल बालिका वधु में आनंदी के रोल से मशहूर हुई प्रत्‍यूषा ने 1 अप्रैल को गोरेगांव स्थित अपने फ्लैट में आत्‍महत्‍या कर ली थी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »