14 May 2024, 23:56:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'एमटीवी रोडीज एक्स4' के 12 सदस्य सड़क हादसे में घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2016 2:09PM | Updated Date: Feb 9 2016 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दार्जिलिंग। रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज एक्स4' के अगले सीजन की शूटिंग में व्यस्त टीम दार्जिलिंग में एक दुर्घटना का शिकार हो गई है। इसमें टीम के 12 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 6 फरवरी को हादसे का शिकार हुए सभी घायलो को सिलीगुड़ी के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक, दुर्घटना के बाद कलिम्पोंग और सिलीगुड़ी के स्थानीय लोग 'रोडीज' के टीम मेंबर्स की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, टीवी प्रस्तोता रणविजय सिंह और अभिनेता करण कुंद्रा इस कार्यक्रम के निर्णायक हैं। उन्होंने प्रशंसकों से घायलों के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है। धूपिया ने ट्विटर पर लिखा कि सब कुछ नियंत्रण में है और प्रशंसक घायलों की तेजी से दुरूस्त होने के लिए प्रार्थना करें।

रोडीज के इस सीजन में कंटेस्टेंट्स का दार्जिलिंग से लेकर भूटान तक का सफर दिखाया जाएगा। बता दें कि इस सीजन को करण कुंद्रा, नेहा धूपिया, रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला जज करते नजर आएंगे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »