26 Apr 2024, 08:49:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दिव्यांका ने कर ली विवेक से सगाई, फोटो किया शेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2016 12:40PM | Updated Date: Jan 19 2016 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी पर इशिता के नाम से पॉपुलर हो चुकीं एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने को-एक्टर विवेक दाहिया से सगाई कर ली है। उनके एक फैन ने सोशल साइट पर इंगेजमेंट की फोटोज शेयर की हैं। सूत्रों के अनुसार, दिव्यांका के पेरेंट्स ने विवेक को पसंद किया। उनके कहने पर ही दोनों ने जल्दी सगाई करने का फैसला लिया।
 
बता दें कि दिव्यांका और विवेक करीब 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि विवेक दिव्यांका के साथ शो 'ये है मोहब्बतें' में एसीपी अभिषेक का किरदार निभा रहे हैं और शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। हालांकि, उन्होंने अपने अफेयर की खबर का न खंडन किया है और नही स्वीकारा है। 2015 के आखिर में इंडियन टेली अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान दिव्यांका से जब उनके अफेयर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था, मैं अपने रिलेशनशिप के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकती। आपको यह जानने की जरूरत है कि सेट से कौन इस तरह की अफवाह उड़ा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »