26 Apr 2024, 13:41:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘बिग बॉस 9’ में एकसाथ नजर आ सकते हैं सलमान और शाहरूख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2015 2:39PM | Updated Date: Nov 25 2015 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुपरस्टार शाहरख खान और सलमान खान लोकप्रिय टीवी शो ‘बिग बॉस नौ’ के मंच पर पहली बार एक साथ नजर आ सकते हैं। सूत्रों ने बताया, शाहरूख को शो में लाने की चर्चा चल रही है। हम लोग समय तय करने में लगे हैं। शो में सलमान और शाहरूख का एकसाथ होना शानदार होगा। आगे क्या होता है उसके लिए इंतजार करना होगा। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो पहली बार सलमान के शो में शाहरूख भी नजर आयेंगे। इससे पहले सलमान ने कहा था कि अगर शाहरख बिग बॉस में आते हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे और उन्हें इस बात से खुशी होगी। 
 
लोग इस बात को याद कर सकते हैं कि सलमान ‘प्रेम रतन धन पायो’ के अपने साथी कलाकारों सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश और दीपक दोब्रियाल के साथ शाहरूख की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के लोकप्रिय गीत ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ की धुन पर थिरके थे। दूसरी ओर शाहरूख और काजोल की अगुवाई में ‘दिलवाले’ की पूरी टीम ने ‘प्रेम रतन धन पायो’ के टाइटल गीत पर नृत्य किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »