26 Apr 2024, 09:03:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'झलक दिखला जा' के मंच पर शाहिद संग नजर आएंगी मीरा राजपूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2015 1:43PM | Updated Date: Aug 4 2015 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बहुत जल्द ही टीवी शो 'झलक दिखलाजा' के मंच पर पहली बार फैन्स से रू-ब-रू होंगी। शाहिद कपूर डांस शो 'झलक दिखला जा' में जज की भूमिका में हैं। शाहिद के फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर काफी बेचैनी थी। इस खबर को पढ़ कर शाहिद के फैंस को थोड़ी राहत मिलेगी, अब उनके फैंस को मीरा की एक झलक पा लेने का बेसब्री से इंतजार हैं।
 
गौरतलब है कि शाहिद ने बीते माह 7 जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की थी। खबरों के मुताबिक शाहिद अपनी वाइफ मीरा राजपूत को शो 'झलक दिखला जा' में लोगों से जल्द ही रू-ब-रू कराएंगे। शाहिद ‘झलक दिखलाजा’ के इसी मंच से अपनी आने वाली फिल्म ‘शानदार’ का ट्रेलर भी लॉन्च करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »