26 Apr 2024, 05:32:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle » Travel

मध्य प्रदेश में हनुवंतिया टापू लुभाएगा पर्यटकों

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2016 2:14PM | Updated Date: Jan 4 2016 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के निकट स्थित हनुवंतिया टापू को एक आकर्षक पर्यटन-केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निगम द्वारा यहां पर्यटकों के रूकने के लिए 10 कॉटेज बनाए गए हैं। इसके अलावा एक क्रूज और दो मोटर-बोट का इंतजाम किया गया है।

उन्होंने बताया कि टापू पर पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए निगम द्वारा लगभग 8 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। टापू को हरा-भरा बनाने के लिए पौध रोपण भी किया गया है तथा यहां वॉटर स्पोर्ट कॉम्पलेक्स भी स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही टापू पर बोट-क्लब और रेस्टोरेंट भी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा सागर बांध स्थित हनुवंतिया टापू पर आगामी 12 से 21 फरवरी, 2016 तक जल-महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु लगभग 120 से अधिक टेंट स्थापित कर इसे पर्यटन नगरनुमा बसाया जाएगा। जल-महोत्सव के दौरान वॉटर-स्पोर्ट, पतंगबाजी, व्हालीबाल आदि स्पर्धा होगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »