27 Apr 2024, 04:58:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बचपन की आदर्श सेरेना को हरा ओसाका बनी यूएस ओपन क्वीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2018 4:24PM | Updated Date: Sep 9 2018 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। नाओमी ओसाका ने फाइनल में पहुंचने के बाद कहा था कि उनका बचपन की आदर्श सेरेना विलियम्स के साथ यूएस ओपन में खेलने का सपना पूरा होने जा रहा, लेकिन तब उन्हें भी उम्मीद नहीं रही होगी कि 23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन पर लगातार सेटों में आसान जीत के साथ वह अपने देश जापान की पहली मेजर चैंपियन बन जाएंगी। 20 साल की ओसाका ने अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना को महिला एकल फाइनल में लगातार सेटों में 6-2 6-4 से पराजित कर न सिर्फ अपने बचपन का सपना पूरा कर लिया

बल्कि वह ग्रैंड स्लेम जीतने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बन गईं। विवादास्पद फाइनल में सेरेना को नियम उल्लंघन के लिये फटकार भी लगी। पहली बार ग्रैंड स्लेम फाइनल में पहुंची ओसाका और छह बार की चैंपियन सेरेना के बीच फाइनल एकतरफा होने के बजाय रोमांच और विवाद से भरा रहा। जहां एक तरफ ओसाका जापान की महिला और पुरूष किसी भी वर्ग में ग्रैंड स्लेम जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने के लिए खेल रही थीं तो सेरेना की निगाहें सर्वकालिक मार्गेट कोर्ट के 24 एकल मेजर खिताब की बराबरी कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाले की हड़बड़ाहट दिखाई दे रही थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »