27 Apr 2024, 03:51:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेरेना विलियम्स ने ब्वॉयफ्रेंड एलेक्सिस से की शादी, देखें फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2017 4:09PM | Updated Date: Nov 18 2017 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8

नई दिल्ली। अमेरिकी टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स ने अपने रेड्डिट के सह संस्थापक एलेक्सिस ओहनियान से बीते गुरुवार को शादी कर ली। सेरेना और एलेक्सिस ने अपने इस खास दिन की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक। 250 लोगों को इस फंक्शन के लिए न्योता दिया गया था। इस शादी समारोह में कई सेलिब्रिट्रीज भी नजर आए। किम कर्दाशियां, गायक बियोंसे, टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना वोज्नियाकी भी शादी में नजर आए। दोनों का विवाह समारोह न्यू ऑरलियंस में हुआ। वॉग मैगजीन को सेरेना की शादी की तस्वीरें खींचने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। इस मैगजीन की संस्थापक एना विंटॉर भी इस समारोह में नजर आई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »