26 Apr 2024, 16:28:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नडाल तीसरी बार बने यूएस ओपन के बादशाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2017 3:19PM | Updated Date: Sep 11 2017 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को लगातार सेटों में 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर अपना तीसरा यूएस ओपन और ओवरआल 16वां ग्रैंड स्लेम ख़तिाब जीत लिया। 
 
31 साल के नडाल से अब ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने के मामले में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ही आगे हैं। फेडरर के नाम 19 ग्रैंड स्लेम ख़तिाब हैं। नडाल ने इस साल जून में फ्रेंच ओपन में भी ख़तिाबी जीत हासिल की थी जो उनका 10  वां फ्रेंच ओपन खिताब था।  चार साल बाद यह पहला मौका है जब नडाल ने एक ही सत्र में  दो ग्रैंड स्लेम खिताब जीते हैं।
 
नंबर वन नडाल ने 28वीं सीड दक्षिण अफ्रीका के एंडरसन को लगातार सेटों में मात दी। नडाल ने पूरे मैच में अपना दबदबा इस कदर बनाये रखा कि एंडरसन को वापसी करने का कोई मौका नहीं मिल पाया।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »