27 Apr 2024, 01:37:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एलीना स्वीतोलिना बनीं रोजर्स कप की चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 12:55PM | Updated Date: Aug 14 2017 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोरंटो। यूक्रेन की एलीना स्वीतोलिना ने डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी को हराकर रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीत लिया। स्वीतोलिना का सत्र का यह पांचवां डब्ल्यूटीए खिताब है। पांचवीं सीड स्वीतोलिना ने खिताबी मुकाबले में छठी सीड वोज्नियाकी को मात्र एक घंटे 17 मिनट में 6-4 6-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। 
 
2010 में यहां खिताब जीत चुकी वोज्नियाकी इस वर्ष अपना छठा फाइनल खेल रही थी। लेकिन वह एक में भी खिताब नहीं जीत पाई। डेनमार्क की खिलाड़ी को इससे पहले दोहा, दुबई, मियामी, ईस्टबर्न और बस्तद में फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 
 
22 वर्षीय स्वीतोलिना ने यहां विंबलडन चैंपियन स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा और गत चैंपियन सिमोना हालेप को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था और उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। स्वीतोलिना अब सोमवार को जारी होने वाली विश्व रैकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »