26 Apr 2024, 10:40:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस दिग्‍गज खिलाड़ी के साथ है दीपिका पादुकोण का अफेयर?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 11:32AM | Updated Date: Jul 10 2017 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का नाम बॉलीवुड सुपरस्‍टार दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा है। जोकोविच की पूर्व प्रेमिका नताशा बेकवेलेक ने यह दावा किया है। काफी सालों तक जोकोविक की गर्लफ्रेंड रहीं इस हॉट पॉपस्टार का दावा है कि बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जोकोविक के साथ अफेयर है। 
 
साल 2016 में नोवाक और दीपिका ने एक साथ लॉस एंजिलिस में 'द नाइस गाय' नाम के रेस्‍टॉरेंट में डिनर किया था। बाद में दोनों साथ-साथ एक ही गाड़ी में गए थे। इस दौरान विदेशी मीडिया दीपिका को पहचानने में नाकाम रहा था। हाल के कुछ सालों में जोकोविक के कई महिलाओं से रिश्‍ते होने की खबरें सामने आई हैं। खबरों के अनुसार उनका उक्रेन की वकील विक्‍टोरिया से भी रिलेशन रहा। ऐसा भी कहा जाता है कि डीजे लेडी ली नाम की एक महिला भी जोकोविच के करीब थीं। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जोकोविच और उनकी पत्‍नी येलेना के बीच रिश्‍तों में तनातनी चल रही हैं। पिछले 18 महीनों से दोनों के बीच समस्‍या है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »