08 May 2024, 17:35:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विंबलडन: मरे कड़े संघर्ष के बाद चौथे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 4:51PM | Updated Date: Jul 8 2017 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। विश्‍व के नंबर एक खिलाडी और गत चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे ने इटली के फाबिओ फोग्निनि की कड़ी चुनौती पर चार सेटों में काबू पाते हुए विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के चौथे दौर में जगह बना ली। टॉप सीड मरे ने फोग्निनि को दो घंटे 39 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2 4-6 6-1 7-5 से हराया। मरे का अगला मुकाबला फ्रांस के बेनोइट पेयरे से होगा जिन्होंने पोलैंड के जेर्जी जानोविज को लगातार सेटों में 6-2 7-6 6-3 से हराया। 
 
पांच बार यहां महिला चैंपियन रह चुकी अमेरिका की वीनस विलियम्स ने जापान की नाओमी ओसाका को 7-6 6-4 से हराकर 15 वीं बार विंबलडन के चौथे दौर में जगह बना ली। चौथी वरीयता प्राप्त फ्रेंच ओपन चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल ने 30 वीं सीड रूस के कारेन खाचानोव को 6-1 6-4 7-6 से हराया और चौथे दौर में पहुंच गए। दो बार के चैंपियन  नडाल  का अगला मुकाबला 16 वीं सीड जाइल्स म्युलर से होगा। फ्रेंच ओपन की महिला चैंपियन जेलेना ओस्तापेंको ने एक घंटे 20 मिनट में इटली की कैमिला जिऑर्जी को 7-5 7-5  से पराजित कर दिया और चौथे दौर में पहुंच गयीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »