27 Apr 2024, 00:05:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस टेनिस स्‍टार को फैन से शर्त हारना पड़ा भारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2017 11:33AM | Updated Date: Feb 8 2017 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कनाडा की टेनिस स्टार यूजनी बुशार्ड एक फैन के साथ डेट पर जाएंगी। अमेरिका में सुपर बाउल 51 रग्बी मुकाबले में द न्यू इंग्लैंड पेट्रियट्स की अटलांटा फाल्कन पर जीत के बाद बुचार्ड ने ट्वीट के जरिए फैन को इसकी जानकारी दी। यह सब एक शर्त के साथ शुरू हुआ। 

दरअसल मैच में शुरुआत में अटलांटा की टीम बढ़त बनाए हुए थी। तीसरे क्वार्टर में जब बढ़त 28-3 हो गई तो बुचार्ड ने ट्वीट कर कहा कि वह जानती हैं कि अटलांटा जीतेगी।
 
इस पर एक फैन ने जवाब में लिखा कि यदि पेट्रियट जीत जाएंगे तो क्या वह उनके साथ डेट पर जाएंगी। टेनिस खिलाड़ी ने भी तुरंत जवाब दिया और कहा कि निसंदेह। इधर, पेट्रियट ने पिछड़न से उबरते हुए 34-28 से रोचक जीत दर्ज कर दी। अब बुचार्ड ने लिखा, सबक सीख लिया। कभी भी टॉम ब्राडी से शर्त मत लगाओ। फिर दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, और मैं यह करूंगी। मैं अपनी बातों पर कायम रहती हूं।
 
रोंडा भी गई थीं डेट पर
बुचार्ड ने बाद में फैन से पूछा कि वह कहां रहते हैं। वैसे बुशार्ड पहली खिलाड़ी नहीं है जिन्होंने एक फैन के साथ डेट पर जाने का फैसला किया है। पूर्व यूएफसी चैंपियन रोंडा राउजी 2015 में एक यूएस मरिन के साथ डेट पर गई थीं। उन्होंने फेसबुक लाइव चैट के दौरान यह प्रस्ताव कबूला था। बुचार्ड इस समय टेनिस कोर्ट से दूर हैं। वह दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप के जरिए वापसी करेंगी।
 
साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आॅस्ट्रेलियन ओपन में वह तीसरे दौर से बाहर हो गई थीं। वर्तमान में बुचार्ड की 47वीं रैंकिंग है। साल 2014 में वह विंबलडन के फाइनल में पहुंची थीं जहां उन्हें पेट्रा क्वितोवा से हार झेलनी पड़ी थी। किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली वह पहली कनाडाई महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। 2014 में ही वह फ्रेंचओपन और आॅस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक खेली थीं, लेकिन इसके बाद चोटों के चलते उनके प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »