27 Apr 2024, 06:59:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फेडरर बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2017 6:19PM | Updated Date: Jan 29 2017 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। स्विस मास्टर रोजर फेडरर ने 35 साल की उम्र में भी अपना सिक्का मनवाते हुए रविवार यहां आस्ट्रेलियन ओपन पुरूष एकल के खिताबी मुकाबले में स्पेन के राफेल नडाल को पांच सेटों के कड़े संघर्ष में पराजित कर अपना 18वां ग्रैंड स्लेम जीत लिया। 17 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन फेडरर ने तीन घंटे 37 मिनट तक चले पांच सेटों के मुकाबले में नडाल को 6-4  3-6  6-1 3-6  6-3 से हराया।

वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम के हाईवोल्टेज इस मुकाबले में 'बिग फोर' के इन दोनों ही खिलाड़यिों को जीत का बराबरी से हकदार माना जा रहा था। रॉड लेवर एरेना में फेडरर ने पांचवें निर्णायक सेट में 1-3 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की और फिर फोरहैंड लगाते हुए मैच प्वांइट जीतने के साथ सेट और मैच अपने नाम कर लिया। फेडरर का यह पांचवां आस्ट्रेलियन ओपन खिताब भी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »