27 Apr 2024, 07:54:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया तीसरे दौर में, बोपन्ना बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 2:31PM | Updated Date: Jan 20 2017 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। भारतीय खिलाड़ियों के लिए आॅस्ट्रेलियाई ओपन में आज का दिन मिला जुला रहा जब सानिया मिर्जा महिला युगल के तीसरे दौर में पहुंच गई जबकि रोहन बोपन्ना पुरूष युगल से बाहर हो गए। चौथी वरीयता प्राप्त सानिया और चेक गणराज्य की बारबरा स्ट्रायकोवा ने आॅस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर और चीन की शुआई झांग को 6-1, 6-4 से हराया। सिडनी में पिछले सप्ताह एपिया इंटरनेशनल में उपविजेता रही सानिया और स्ट्रायकोवा की जोड़ी अब जापान की एरि होजुमी और मियू कातो से खेलेगी। 
 
पुरूष युगल में बोपन्ना और उरूग्वे के पाब्लो कुवास को दूसरे दौर में आॅस्ट्रेलिया के एलेक्स बोल्ट और ब्राडले मूसले की गैर वरीय जोड़ी ने हराया। बोपन्ना और कुवास की 15वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी यह मुकाबला एक घंटे 55 मिनट में 6-2, 6-7, 4-6 से हार गई। इसके साथ ही पुरूष युगल में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
 
अनुभवी लिएंडर पेस और ब्राजील के आंद्रे सा के अलावा दिविज शरण और पूरव राजा की जोड़ी पहले दौर में ही हार गई थी।   महिला युगल में सानिया और स्ट्रायकोवा ने शुरू ही से आक्रामक खेल दिखाया और पहले सेट में अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस दो बार तोड़कर 4-0 से बढ़त बना ली।
 
स्टोसुर और झांग ने सानिया की सर्विस तोड़कर अंतर 1-4 का किया लेकिन इसके बाद सानिया और स्ट्रायकोवा ने तीसरे सेट प्वाइंट पर पहला सेट जीत लिया। दूसरे सेट में सानिया की सर्विस दूसरे गेम में टूटी लेकिन समय रहते उन्होंने वापसी करके लगातार तीन गेम जीतकर स्कोर 3-3 कर लिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »