26 Apr 2024, 14:40:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुमित नागल के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहता : अमृतराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 12:27PM | Updated Date: Jan 20 2017 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के निवृतमान डेविस कप कप्तान आनंद अमृतराज ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने युवा खिलाड़ी सुमित नागल के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की थी और कहा कि भारतीय टेनिस संघ को उसके प्रति नरमी बरतनी चाहिए। 
 
बता दें कि, 19 बरस के नागल को अनुशासनात्मक कारणों से भारत की डेविस कप टीम से बाहर किया गया है। उसने हालांकि इसका खंडन किया। अमृतराज ने हालांकि उसके दावों को ख़ारिज किया लेकिन कहा कि वह नहीं चाहते कि इतनी कम उम्र में उसे कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा- हमें उसके प्रति ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए। वह अच्छा लड़का है और टेनिस में उसका भविष्य उज्जवल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »