27 Apr 2024, 10:17:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मरे और केरबर ने जीता विश्व चैंपियंस का पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2016 12:31PM | Updated Date: Dec 15 2016 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे और रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता जर्मनी की एंजेलिक केरबर को इस वर्ष का विश्व चैंपियंस पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। मरे और केरबर ने पहली बार यह पुरस्कार जीते हैं। मरे ने इस वर्ष आखिर में सर्बिया के नोवाक जोकोविक को पछाड़कर विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
 
मरे इस वर्ष नौ खिताब अपने नाम कर चुके हैं। महिला एकल में विश्व चैंपियंस पुरस्कार पाने वाली जर्मनी की केरबर मौजूदा समय में विश्व की नंबर एक एकल खिलाड़ी हैं। केरबर ने इस वर्ष आॅस्ट्रेलियन और यूएस ओपन का खिताब जीते हैं। 28 साल की केरबर यह पुरस्कार जीतने वाली जर्मनी की दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह पुरस्कार स्टेफी ग्राफ ने 1996 में जीता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »