26 Apr 2024, 12:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोच बोरिस से अलग हुए नोवाक जोकोविक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2016 2:26PM | Updated Date: Dec 8 2016 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। विश्व में दूसरे नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक तीन वर्ष के लंबी अवधि के बाद अपने कोच पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जर्मनी के बोरिस बेकर से अलग हो गए हैं। जोकोविक ने कहा, पिछले तीन बेहद सफल वर्ष एक साथ बिताने के बाद मैंने और बोरिस ने संयुक्त रूप से अलग होने का निर्णय लिया है।
 
हमने एक साथ बहुत से लक्ष्य तय किए थे और इसे पूरी तरह से हासिल करने में सफलता भी पाई। मैं बोरिस को उनके अपार सहयोग, टीम वर्क, समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। दिसंबर 2013 में बोरिस से जुड़ने के बाद जोकोविक ने ढेरों सफलता हासिल की। उन्होंने इस दौरान अपने कुल 12 ग्रैंड स्लेम खिताबों में से छह जीते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »