26 Apr 2024, 11:00:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया-बोपन्ना चमके,इंडियन एसेस की शानदार जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 6:16PM | Updated Date: Dec 2 2016 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। इंडियन एसेस ने इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुये शुक्रवार को जापान वारियर्स को 30-17 से हरा दिया जबकि एक अन्य मुकाबले में यूएई रॉयल्स ने सिंगापुर स्लैमर्स को 29-19 से पराजित किया। इंडियन एसेस की कर्स्टन फ्लिपकेंस ने महिला एकल में 26 मिनट में जापान वारियर्स की नारा कुरोमी को 6-2 से पराजित कर दिया।

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने मिश्रित युगल में येलेना यांकोचिच और ज्यां जूलियन रोजर को 31 मिनट में 6-5 से पराजित किया। भारतीय जोड़ी ने इस सेट का टाई ब्रेकर 7-5 से जीता। लीजेंड एकल में मार्क फिलिपोसिस ने मरात साफिन को 28 मिनट में 6-3 से हराया। पुरुष युगल में इवान डोगिग और फेलिसियानो लोपेज ने रोजर और फर्नांडो वेर्दास्को को 24 मिनट में 6-2 से पीट दिया।

पुरुष एकल में फेलिसियानो लोपेज और वेर्दास्को के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और लोपेज ने 32 मिनट में यह सेट 6-5 से जीता। टाई ब्रेकर तक खिंचे इस सेट का टाई ब्रेकर लोपेज ने 7-2 से जीता। इस तरह इंडियन एसेस के हिस्से में कुल 30 गेम आए जबकि जापान के हिस्से में 17 गेम आए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »