26 Apr 2024, 20:24:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शारापोवा फिर होंगी यूएन की गुडविल एंबेसेडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2016 10:45AM | Updated Date: Nov 12 2016 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा अगले वर्ष अप्रैल में अपने ऊपर लगे प्रतिबंध हटने के बाद एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की गुडविल एंबेसेडर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यूएनडीपी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

संस्था ने कहा कि यूएनडीपी को यह जानकार बड़ी खुशी हो रही है कि शारापोवा फिर से खेल में लौटेंगी। एक बार उनके ऊपर से प्रतिबंध हट जाए, उसके बाद वह फिर से संस्था की गुडविल एंबेसेडर की भूमिका में नजर आएंगी।

5 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन शारापोवा फरवरी 2007 में इस संस्था की ब्रांड एंबेसेडर बनी थीं, लेकिन डोप टेस्ट में मेल्डोनियम नाम की दवा लेने की वजह से पॉजिटिव पाए जाने के बाद खेल पंचाट ने उन पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद यूएनडीपी ने भी शारापोवा के साथ काम न करने का फैसला किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »