27 Apr 2024, 02:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया-स्ट्राइकोवा ने जीता टोरे पेन पैसीफिक ओपन का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2016 8:54PM | Updated Date: Sep 24 2016 8:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा ने शनिवार को यहां चेन लियांग और झाओशुआ यांग की चीन की गैरवरीय जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर टोरे पेन पैसीफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
    
भारत और चेक गणराज्यकी जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में चीन की जोड़ी को फाइनल में सिर्फ 51 मिनट में 6-1, 6-1 से हराकर महिला युगल का खिताब अपने नाम किया। तीन टूर्नामेंटों में सानिया और स्ट्राइकोवा का यह दूसरा खिताब है।
    
सानिया और स्ट्राइकोवा ने इससे पहले सानिया की पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस और कोको वांदेवेघे को हराकर सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीता था। अमेरिकी ओपन में यह जोड़ी हालांकि क्वार्टर फाइनल में हार गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »