26 Apr 2024, 16:34:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेविस कप मुकाबले के लिए भारत पहुंची स्पेनिश टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2016 9:56AM | Updated Date: Sep 13 2016 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और स्पेन के बीच होने वाले विश्व ग्रुप डेविस कप प्ले आॅफ मुकाबले के लिए स्पेनिश टीम सोमवार को भारत पहुंची। राफेल नडाल की अगुवाई में आई स्पेनिश टीम ने शाम को कोर्ट पर अभ्यास भी किया। नडाल और डेविड फेरर ने करीब डेढ़ घंटे तक कड़ा अभ्यास किया।  नडाल ने कहा, कोर्ट अच्छा है, लेकिन काफी उमस है। पहला दिन है और लंबी यात्रा कर यहां आए हैं।
 
फिर से भारत में आकर अच्छा लग रहा है। मैं पिछले दो वर्षों में कई बार यहां आया। मुझे भारत में अच्छा लगता है। भारत के दर्शक बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा, हम अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और यह खास प्रेरणा है। जब आप स्वदेश में नहीं खेल रहे होते हो तो दिक्कत होती है। भारत की टीम अच्छी है और मुकाबला कड़ा होगा। वे घरेलू दर्शकों के सामने खेलेंगे।
 
नडाल ने कहा कि हमारे शीर्ष 100 में कई अच्छे खिलाड़ी हैं। हम फिर से विश्व ग्रुप में जगह बनाने पर ध्यान दे रहे हैं और यहां जीतने की संभावना है। यह आसान नहीं है। हमें सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »