08 May 2024, 22:29:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब रोजर फेडरर के रवैये ने सानिया मिर्जा के दिल को छू लिया....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2016 7:27PM | Updated Date: Jul 16 2016 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महानतम टेनिस खिलाड़ियों में शुमार रोजर फेडरर अपनी ‘गर्मजोशी और साथियों की परवाह’ करने की वजह से उनके भी चहेते हैं और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का अनुभव भी उनके साथ ऐसा ही रहा है।
    
सानिया ने अपनी आत्मकथा ‘ऐस अगेंस्ट आड्स’ में लिखा कि तीन अलग अलग मौकों पर 17 बार के एकल ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फेडरर ने उनसे उनकी कुशलक्षेम पूछी जब वह अनावश्यक विवादों से घिरी थी।
     
सानिया के खिलाफ 2008 में तिरंगे के कथित अपमान का मामला दर्ज हुआ जब प्लेयर्स बाक्स में वह पैर उपर करके बैठी थी। उसने अपनी किताब में लिखा, जब मेरे खिलाफ तिरंगे के कथित अपमान का मामला दर्ज हुआ तब रोजर फेडरर हालात के बारे में पूछने वाले पहले खिलाड़ियों में से थे जब मैं ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए मेलबर्न में थी। इसके बाद मुंबई में 26 नवंबर के आतंकवादी हमले के बाद भी फेडरर ने उनकी खैरियत पूछी थी।
    
सानिया ने लिखा, फेडरर ने मुंबई हमले के बाद मुझे संदेश भेजकर खैरियत पूछी थी। यही वजह है कि महानतम खिलाड़ियों में शामिल होने के साथ ही रोजर बहुत बहुत खास है। वह काफी गर्मजोशी से मिलते हैं और दूसरों की परवाह करते हैं। सफलता का उन्हें कोई गुमां नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »