27 Apr 2024, 04:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लिएंडर पेस को ओलंपिक टिकट, बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2016 2:50PM | Updated Date: Jun 11 2016 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अनुभवी लिएंडर पेस अपने सातवें ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे क्योंकि अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने उन्हें पुरूष युगल स्पर्धा में रोहन बोपन्ना का जोड़ीदार बनाया है।

बोपन्ना हालांकि साकेत मायनेनी के साथ जोड़ी बनाने के इच्छुक थे। पांच अगस्त से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए टीम की घोषणा करते हुए एआईटीए प्रमुख अनिल खन्ना ने कहा कि बोपन्ना मिश्रित युगल स्पर्धा में सानिया मिर्जा के साथ जोड़ी बनायेंगे क्योंकि महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने इसकी मांग की थी।

सानिया महिलाओं की युगल स्पर्धा में प्रार्थना थोम्बरे के साथ जोड़ी बनाऐंगी। उम्मीदों के अनुरूप एआईटीए ने बोपन्ना का मायनेनी को उनका जोड़ीदार बनाने का आग्रह ठुकरा दिया। एआईटीए ने कहा कि भारत की रियो ओलंपिक में पदक की सर्वश्रेष्ठ उम्मीद को देखते हुए उन्हें पेस के साथ जोड़ीदार बनाया गया है,

जिन्होंने इस महीने के शुरू में फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल खिताब जीता है। खन्ना ने कहा वह (बोपन्ना) ने चयनसमिति को इस बात के कारण भी बताये थे कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि साकेत बेहतर युगल जोड़ीदार होंगे। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »