26 Apr 2024, 17:10:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

VIDEO: कुत्ते का खाना खाकर बीमार पड़ीं सेरेना विलियम्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2016 2:48PM | Updated Date: May 13 2016 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 रोम। टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने अपने बारे में एक बड़ा दिलचस्प खुलासा किया है। इटली में रोम के एक होटल का डॉग मेन्यू सेरेना को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने लिए डॉग फूड ऑर्डर कर दिया। सेरेना ने अपने बारे में ये खुलासा एक वीडियो के जरिए किया। उन्होंने कहा कि होटेल का डॉग मेन्यू इतना शानदार था कि उनसे रहा नहीं गया। उन्हें लगा कि इसे खुद खाना चाहिए। 
 
सेरेना ने कहा कि उन्होंने कुत्तों का खाना ऑर्डर करके मंगवा तो लिया लेकिन जब उसे खाया तो उसका स्वाद इतना खराब था कि उनकी तबीयत खराब हो गई। होटेल की रूम सर्विस के लिए जो डॉग मेन्यू था। उसमें डिशेज को शानदार तरीके से दर्शाया गया था। सेरेना ने कहा कि उसे देखकर उन्हें बड़ा अच्छा लगा।
 
डॉग मेन्यूसेरेना ने सोशल मीडिया पर डॉग मेन्यू की तस्वीर भी शेयर की है। कुत्तों के इस मेन्यू में पास्ता और राइस डिशेज के साथ तमाम व्यंजन दिए गए थे। इनकी कीमत 15 यूरो से लेकर 18 यूरो के बीच थी। सेरेना का कहना है कि डॉग मेन्यू देखकर उनके मुंह में पानी आ गया और उन्होंने उसे मंगाने का फैसला किया। सेरेना ने कहा कि मैंने सैल्मन ( एक तरह की मछली) और चावल मंगवाए क्योंकि सैल्मन मैं पहले भी खा चुकी हूं।
 
सैल्मन राइस की प्लेट देखने में खूबसूरत लग रही थी। डिश आने के बाद मैंने एक चम्मच डिश खाई। दो घंटे के अंदर ही मेरा पेट खराब हो गया। मैं टॉयलेट की ओर भागी। अपनी गलती की ओर इशारा करते हुए सेरेना ने कहा कि कुत्तों का खाना केवल कुत्तों के लिए हैं इंसानों को इसे खाने की कोशिश या गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ये सिर्फ कुत्तों के लिए है।
 
सेरेना ने अपने इस एक्सपीरिएंस में डिश के स्वाद के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उसका स्वाद भयानक था। एक चम्मच भी मैंने बड़ी मुश्किल से निगला। उसमें हाउस क्लीनर जैसी महक आ रही थी। लेकिन अब मैं कह सकती हूं ये खाना केवल कुत्तों के लिए हैं आप लोग कृपया इसे अपने पर ट्राइ न करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »