27 Apr 2024, 05:46:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मियामी ओपन: छठी बार चैंपियन बने जोकोविच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2016 7:30PM | Updated Date: Apr 4 2016 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मियामी। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जापान के केई निशिकोरी को 6-3, 6-4 से हराकर लगातार तीसरे मियामी ओपन खिताब के साथ एटीपी टूर में रोजर फेडरर को पछाड़कर सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए।
    

जोकोविच ने मियामी में छठे खिताब के साथ आंद्रे अगासी के यहां सबसे अधिक खिताब के रिकार्ड की बराबरी भी की। इस जीत के साथ जोकोविच को 10 लाख 28 हजार डालर की इनामी राशि मिली जिससे वह स्विट्जरलैंड के फेडरर को पछाड़कर एटीपी टूर पर सर्वाधिक कमाई करने वालों में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। जोकोविच की कमाई का आंकड़ा नौ करोड़ 81 लाख 99 हजार 548 डालर तक पहुंच गया है जबकि फेडरर ने नौ करोड़ 78 लाख 55 हजार 881 डालर की कमाई की है।

जोकोविच ने इसके साथ ही रिकार्ड 28वां एटीपी मास्टर्स खिताब जीता जो स्पेन के उनके प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल से एक खिताब अधिक है। यह जोकोविच की करियर की 714वीं जीत है जिससे वह जर्मनी के छह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बोरिस बेकर को पीछे छोड़कर सर्वकालिक सफल खिलाड़ियों की सूची में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »