26 Apr 2024, 08:32:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हाथ और आंख का तालमेल युगल में भारत की सफलता का कारण: सानिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2016 9:17PM | Updated Date: Mar 4 2016 9:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोयंबटूर। भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों का हाथ और आंख का ‘शानदार’ तालमेल युगल में उनकी सफलता का कारण है। स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर महिला युगल में लगातार तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली सानिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, भारत में और उपमहाद्वीप के कुछ हिस्सों में हाथ और आंख का तालमेल शानदार है और यह युगल में हमारे लिए काफी फायदेमंद रहता है। वह युगल (पुरूष और महिला दोनों) में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता से जुड़े सवाल का जवाब दे रही थी।

सानिया ने कहा कि जितना टेनिस खेला जा रहा है और फिटनेस के स्तर में सुधार हो रहा है उससे भारत जल्द ही अन्य देशों की बराबरी पर आ जाएगा। लगातार तीन ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद सानिया को मई में फ्रेंच ओपन में जीत की लय बरकार रखने की उम्मीद है। क्ले कोर्ट प्रतियोगिता की तैयारी के संदर्भ में सानिया ने कहा कि वह आज रात अमेरिका के लिए रवाना हो रही हैं और वहां पहुंचने के बाद अपनी रणनीति बनाएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »