27 Apr 2024, 05:56:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया, साइना को पदम भूषण, दीपिका को पदमश्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2016 7:52PM | Updated Date: Jan 25 2016 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस बार खेलों के पदम पुरस्कारों में महिला खिलाड़ियों ने दबदबा बनाया है तथा जहां टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को पदम भूषण वहीं तीरंदाज दीपिका कुमारी को पदम श्री के लिये चुना गया है।

इन तीनों ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया और अपने-अपने खेलों में देश का गौरव बढ़ाया। सानिया ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फार्म दिखायी और पिछले साल स्विस स्टार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर दो ग्रैंडस्लैम सहित कुल नौ खिताब जीते। अपने शानदार प्रदर्शन से वह डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रही। यह 29 वर्षीय खिलाड़ी अभी मेलबर्न में आस्ट्रेलियाई ओपन में भाग ले रही है जहां उन्होंने हिंगिस के साथ मिलकर महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी है।

सानिया ने कहा कि इस पुरस्कार से उन्हें अपने देश के लिये आगे भी उपलब्धियां हासिल करने के लिये प्रेरणा मिलेगी। इस हैदराबादी खिलाड़ी ने इससे पहले पदम श्री, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार हासिल किये थे। सानिया ने मेलबर्न से कहा, ‘‘पदम भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाना वास्तव में सुखद अनुभव है और इससे मुझे मेरे देश के लिये और अधिक उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।’’ साइना ने भी बेहतरीन खेल दिखाया तथा पिछले साल आल इंग्लैंड और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के साथ इंडिया ओपन सुपर सीरीज और सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड के खिताब जीते।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »