26 Apr 2024, 21:05:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया, बोपन्ना युगल स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2016 7:38PM | Updated Date: Jan 25 2016 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने अपने साझेदारों के साथ मिलकर विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्रमश: महिला और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
    

जीत के रिकार्ड क्रम को आगे बढ़ा रही सानिया और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने एकतरफा मुकाबले में एक घंटे और 21 मिनट में रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा और इटली की रोबर्टा विंची को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया। यह शीर्ष वरीय जोड़ी अगले दौर में अमेरिका की अन्ना लेना ग्रोएनफेल्ड और जर्मनी की कोको वांदेवेघे की 12वीं वरीय जोड़ी से भिड़ेगी।
    

बोपन्न और चीनी ताइपे की युंग यान चान ने भी अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए आज यहां चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावाकोवा और पोलैंड के लुकास कुबोट की जोड़ी को मिश्रित युगल मुकाबले में 4-6, 6-3, 10-6 से हराया। अन्य भारतीयों में जूनियर लड़कियों के एकल वर्ग में 10वीं वरीय प्रांजला यादलापल्ली ने आस्ट्रिया की माइरा एंटोनिश को 7-6, 6-3 से हराया। करमन थांडी ने हंगरी की पाना उदवार्डी को 6-4, 6-2 से हराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »