27 Apr 2024, 03:11:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आस्ट्रेलियाई ओपन: मर्रे और वावरिंका चौथे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2016 6:53PM | Updated Date: Jan 23 2016 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। विश्व के नंबर दो खिलाड़ी एंडी मर्रे, पूर्व चैंपियन स्टैनिसलास वावरिंका और महिला वर्ग में दो बार खिताब जीतने वाली विक्टोरिया अजारेंका ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया।

चार बार फाइनल में पहुंचे मर्रे ने पुर्तगाल के जाओ सोसा को दो घंटे 38 मिनट तक चले मैच में 6-2, 3-6, 6-2, 6-2 से हराया। मर्रे मेलबर्न में लगातार आठवीं बार अंतिम 16 में पहुंचे हैं। उनकी सोसा पर यह लगातार सातवीं जीत है।

फ्रेंच ओपन चैंपियन स्विट्जरलैंड के वावरिंका ने टूर स्तर पर अपनी 400वीं जीत हासिल की। उन्होंने चेक गणराज्य के लुकास रोसोल को 6-2, 6-3, 7-6 से हराया। आस्ट्रेलियाई ओपन में 2014 के चैंपियन वावरिंका का अगला मुकाबला मिलोस राओनिच से होगा। कनाडा के इस 13वें वरीय खिलाड़ी ने सर्बिया के 21वें वरीय विक्टर ट्रोइस्की को 6-2, 6-3, 6-4 से पराजित किया।

अमेरिका के जान इसनर ने 44 ऐस जमाकर फेलिसियानो लोपेज को 6-7, 7-6, 6-2, 6-4 से हराकर आठवीं वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी डेविड फेरर से भिड़ने का हक पाया। फेरर ने अमेरिका के स्टीव जोहान्सन को 6-1, 6-4, 6-4 से आसानी से पराजिात किया। फ्रांस के 23वें वरीय गेल मोनफिस और रूस के गैरवरीय आंद्रे कुजनेत्सोव भी चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »